जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ नगर पंचायत में मंगलवार को सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सफाई कर्मियों को ई-रिक्शा वितरित किए गए। ई-रिक्शा मिलने से नगर में कचरा संग्रहण एवं साफ-सफाई के कार्यों में तेजी आएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वच्छता का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला ने सफाई कर्मियों को ई-रिक्शा की चाबी सौंपते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, एल्डरमैन संतोष सारथी, अनिल पांडेय, टारजन भरती, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धनेश्वर भट्ट, श्याम साहू, शिवहरि सारथी, सीएमओ प्रभाकर शुक्ला, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने का संकल्प लिया।








