वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत जो वर्तमान में सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है। देखिये, कोरोना की वजह से भारत में क्या हो रहा है। तथ्य यह है कि भारत ने हाल ही में तबाही झेली और वस्तुतः सभी देश तबाह हुए हैं। उन्होंने कहा कि चीन कोविड-19 की वैश्विक महामारी के लिए जिम्मेदार है और उसे अमेरिका को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए। उन्हांने कहा कि हमारा देश भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है लेकिन अन्य देश हमसे भी अधिक प्रभावित हुए हैं। इसके लिए चीन को दुनिया को हर्जाना देना चाहिए और यह उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संख्या इससे कहीं अधिक है। पूरी दुनिया में नुकसान कहीं अधिक है। देखिए कैसे उनके किए की वजह से देश बर्बाद हुए, भले वह दुर्घटना हो या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह हादसा ही था। मैं उम्मीद करता हूं कि यह अक्षमता या हादसे की वजह से हुआ।
ट्रंप ने कहा कि भले यह दुर्घटनावश हुआ, आप इन देशों को देखें। वे अब कभी पहले जैसे नहीं होंगे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे लगता है कि एक कारण जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है यह पता लगाना कि ये कहां से आया, कैसे आया। शायद मुझे पता है। मेरा मतलब है कि इसे लेकर मैं मुतमईन हूं। लेकिन निश्चित तौर पर चीन को मदद करनी चाहिए। चीनी अधिकारियों द्वारा दिसंबर 2019 में सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस की जानकारी दी गई। ट्रंप का आरोप है कि मध्य चीन के वुहान शहर में स्थित वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोरोना वायरस लीक हुआ।