जांजगीर-चांपा- जोहार छत्तीसगढ़।
बिर्रा थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत किकिरदा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद प्रेमी खुद ही थाना पहुंचा और सरेंडर भी कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार किकिरदा में एक प्रेमी ने खुद को प्रेमिका का हत्यारा बताकर सरेंडर किया। उसने जानकारी दी कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उसे एक लड़की से प्यार हुआ। दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे। शनिवार की रात 12 बजे उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमिका के साथ वह नदी के घाट में बैठा था। इसी दौरान प्रेमिका प्रेमी से शादी के लिए जिद करने लगी। प्रेमिका कहने लगी, कि उसे अपने साथ घर ले जाए, लेकिन प्रेमी उसे घर नहीं ले जाना चाहता था, लेकिन प्रेमिका जिद कर रही थी, कि उससे शादी कर उसे अपने घर ले जाए। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, तो प्रेमी को गुस्सा आया, और उसने तैश में आकर गमछा से प्रेमिका का गला दबा दिया । जिससे वह अधमरी हो गई। लेकिन इसके बाद प्रेमी डर गया। उसने अपराध छिपाने के लिए प्रेमिका को नदी में डुबा दिया। पुलिस पूरी कहानी सुनकर चौंक गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से नदी में शव की खोजबीन कर किकिरदा के नेगरुडीह घाट से बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त गमछा को भी जब्त किया है।

